बी.एल. माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय,बगड़ शेखावाटी क्षेत्र में प्राचीनतमएवं अत्यन्त प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी स्थापना स्वर्गीय सेठ बी.एल. माहेश्वरीने सन् 1914 में प्राथमिक स्कूल के रूप में समाज के गरीब और आम लोगों तकशिक्षा प्रदान कराने के उद्देश्य से की थी। स्कूल के वर्तमान भवन का उद्घाटन6 दिसम्बर 1931में जयपुर के तत्कालीन महाराजाधिराज सवाई मानसिंहजी के कर-कमलों द्वाराहुआ था। सन् 1986 में बी.एल.पब्लिक स्कूल(अंग्रेजी माध्यम)की स्थापना हुई। तीव्र प्रगति करते हुए विद्यालय सन् 1987 में उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ है। संस्थान के परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहे हैं। सह-शैक्षिक क्षेत्र एवं खेलकूद में भी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां प्रशंसनीय रही हैं। संस्थान सदैव ही छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर है।